Gold Rate Today: सोने की कीमत दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन रविवार को सोने की कीमतों में थोड़ी राहत मिली. लेकिन क्या सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी? लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आखिर वैश्विक बाजार में ऐसा क्या हो रहा है जिसने सोने की कीमतों में आग लगा दी है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 614 रुपये की कमी आई है। इसके साथ ही सोना 56,983 रुपये पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों का मानना है कि सोना जल्द ही 60,000 के पार पहुंच जाएगा। क्योंकि शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की मांग भी बढ़ने वाली है
अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा अपनी ब्याज दरें बढ़ाने के बाद से डॉलर दबाव में है। नतीजतन, मार्च 2002 में सोना 1950 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से गिरकर अक्टूबर 2022 में 1636 डॉलर प्रति औंस हो गया। लेकिन फेड के ब्याज दरों पर सख्त रुख अपनाने के बाद से सोने में तेजी देखी गई है। माना जा रहा है कि डॉलर में गिरावट की वजह से सोने की कीमत में भी गिरावट आ रही है. घरेलू बाजार की बात करें तो दिवाली के समय सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे चल रहा था। और अब इसमें तेजी देखने को मिली है।
मंदी के दौर में सोने में लगी आग:
डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. फेड आगे ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि पश्चिमी देशों में मंदी की वजह से सोने की कीमत में तेजी आ रही है. कोटक सिक्योरिटीज के रवींद्र राव का कहना है कि अमेरिका में 1973 के बाद से सात में से पांच बार मंदी के दौरान सोने की कीमत बढ़ी है।
1 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरट 1 ग्राम सोने का भाव 4960 रुपए है.
आज सोने का रेट क्या है?
दुबई में आज प्रति 10 ग्राम सोने की दर 2251 दिरहम है।
भारत में सोना कब सस्ता होगा 2023?
कब से कब तक मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (SGB) स्कीम 2022-23 की पहली सीरीज खरीद के लिए 20 जून 2023 से पांच दिनों के लिए खुलेगी। आप इसमें 24 जून तक निवेश कर सकते हैं।